सराय थाना पुलिस ने शनिवार की संध्या थाना क्षेत्र के माहपुर से मद्यपान के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक हरदिया निवासी प्रमोद यादव बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बंदी को रविवार को फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया जाएगा।