पचरुखी: बलुआ टोला गांव से पुलिस ने एक शराबी को किया गिरफ्तार, फाइन हेतु भेजा गया सिवान
पचरुखी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बलुआ टोला गांव से शराब के नशे में धुत एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी की पहचान बलुआ टोला निवासी मोतीचंद शाह के पुत्र प्रेमचंद शाह के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रेमचंद शाह शराब के नशे में शनिवार की देर रात गांव में शोर शराबा कर रहा था।