खेरागढ़: इरादतनगर में तय समय से पहले शराब बिक्री का वीडियो वायरल, आबकारी विभाग पर उठे सवाल
इरादतनगर कस्बे में एक शराब ठेके पर तय समय से पहले बिक्री किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सुबह 10 बजे से पहले ही शराब बेचते हुए दिखाया गया है, जिससे आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं खेरागढ़ के आबकारी निरीक्षक जितेंद्र श्रीवास ने बताया कि उन्हें अभी यह वीडियो नहीं मिला है। दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं