महाराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम नरकटहा टोला रजही मे नाबालिक लड़की की हत्या के सम्बन्ध में एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
नाबालिक लड़की की हत्या के सम्बन्ध में धारा 302 का वांछित अभियुक्त निवासी ग्राम नरकटहा टोला रजही उम्र करीब 20 वर्ष को शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद हुआ व अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल ईट्ट का आधा टुकड़ा बरामद किया गया है। अभियुक्त उपरोक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया है।