देवास। सतवास के पुनर्वास क्षेत्र में हुए सनसनीखेज महिला हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने वाले दो विधि से संघर्षरत बालकों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
जांच में सामने आया कि दोनों ने वारदात से पहले 2-3 बार रेकी की थी, जिसका CCTV फुटेज भी पुलिस को मिला है। आरोपियों का मकसद महिला के गले से सोने की चेन लूटना था। महिला द्वारा विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने आई महिला की बेटी पर भी जानलेवा हमला किया गया।
पुलिस ने तकनीकी, वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्यों के साथ घायल बेटी से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। आरोपियों की निशानदेही पर सोने की चेन के दो टुकड़े, दो मोबाइल, छुर्रा, चाकू कवर और लोहे का भारी बाट बरामद किया गया है।
मामले में चार थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।
बाइट — पुनीत गहलोत, एसपी देवास
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews