फिरोज़ाबाद: गांव फरीदा मोड़ पर टैक्टर ट्राली ने थ्रीव्हीलर टेम्पो में मारी टक्कर, चालक समेत दो लोग घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना एका क्षेत्र के गांव फरीदा मोड़ पर बुधवार की दोपहर तेज रफ़्तार टैक्टर ट्राली ने थ्री व्हीलर टेम्पो में टक्कर मार दी। हादसे में टेम्पो चालक समेत दो लोग घायल हुये है। घायल टेम्पो सवार वृद्ध प्रेम सिंह ने बताया है वह अपनी बेटी को बुलाने उसकी ससुराल जा रहा था। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।