फिरोज़ाबाद: गांव दिकतोली के समीप एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के गांव दिकतोली के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय प्रयाग सिंह नामक वृद्ध की मौत हुई है। बताया जाता है वृद्ध रेलवे लाइन को पास कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मोके पर मौत हो गयीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयीं है।