फिरोज़ाबाद: गांव खेरिया में पारिवारिक रंजिश के चलते चाचा ने अपने साथियों के साथ मिलकर माँ-बेटा और बहू को लाठी डंडे से पीटा
फ़िरोज़ाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव खेरिया में बुधवार की दोपहर चाचा राजपाल ने अपने साथियो के साथ मिलकर अपने भतीजे विजय सिंह और उसकी माँ और पत्नी को लाठी डंडे पिटाई कर दी। घटना के पीछे पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।