Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
मोदी
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
महिला
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
phn24news
Panna, Panna
| Nov 28, 2026
MORE NEWS
दो माह से कर्नाटक में फंसे 21 मजदूर, दस बच्चे भी शामिल, औरंगाबाद में काम दिलाने का झांसा देकर ले गए, गन्ने की कटाई में लगाया, न मजदूरी दी और न घर लौटने दिया
Panna, Panna | Nov 29, 2026
पन्ना-पहाड़ीखेड़ा मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज बना मुसीबत, कच्ची सर्विस रोड पर उड़ रहे धूल के गुबार, पानी का छिड़काव न होने से लोग परेशान,स्थानीय निवासी, दुकानदार और स्कूली बच्चे रोजाना झेल रहे परेशानी, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल
Panna, Panna | Nov 28, 2026
केन-बेतवा सहित चार सिंचाई परियोजनाओं की शिकायत पर मंत्री तुलसी सिलावट ने लिया संज्ञान,अमित भटनागर के ज्ञापन पर प्रमुख सचिव से 15 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
Panna, Panna | Nov 28, 2026
पवई में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा,दो परीक्षा केंद्रों पर 744 परीक्षार्थी थे पंजीकृत, 692 ने दी परीक्षा,दोनों केंद्रों पर 93.01 प्रतिशत रही उपस्थिति, प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
Panna, Panna | Nov 28, 2026
*12 वाहनों पर कार्रवाई कर वसूला 40 हजार रुपए से अधिक का राजस्व* ------------------- जिला परिवहन अधिकारी सुनील शुक्ला के नेतृत्व में आरटीओ टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर कुल 30 वाहन चेक किए गए। इस दौरान नियम एवं निर्धारित मानकों के उल्लघंन पर 12 यात्री बस, स्कूल वाहन और ऑटो पर चालानी कार्यवाही के माध्यम से कुल 40 हजार 500 रूपए का राजस्व वसूल किया गया। विदित हो कि जिला कलेक्टर के निर्देशन में जिले में नियमित रूप से वाहनों का सघन चेकिंग अभियान संचालित है।
Panna, Panna | Nov 28, 2026
*पंचायत विभाग की विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय सरपंच प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित* _______ ग्राम पंचायतों को अधिक सक्षम, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत पन्ना के तत्वावधान में शनिवार को जिला स्तरीय सरपंच प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, परियोजना अधिकारी पियूष मिश्रा, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन जयंती अहिरवार सहित सहयोगी एनजीओ के ज्ञानेन्द्र तिवारी, रामप्रताप प्रजापति लेखाधिकारी, प्रमोद शुक्ला जिला प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन, मृदुल श्रीवास्तव, सीनियर डेटा मैनेजर, एस.एन.गर्ग, पंचायत समन्वय अधिकारी तथा जिले की ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक व संबंधित विभागीय अमला उपस्थित रहा। कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने जल जीवन मिशन, आजीविका मिशन, स्वच्छता मिशन, पंचायती राज अधिनियम एवं विकसित भारत गारंटी फार रोजगार एण्ड आजीविका मिशन पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रशिक्षण सत्र में अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा समस्त सरपंचगण, सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों से आपसी समन्वय के साथ ग्रामों के समेकित विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण की कार्यप्रणाली, पात्र परिवारों को 125 दिन के वैधानिक रोजगार की व्यवस्था तथा ग्रामीण विकास के चार प्रमुख प्राथमिकता क्षेत्रों—जल सुरक्षा, मुख्य ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका से जुड़ी अवसंरचना और जलवायु मौसमी चुनौतियों से जुड़े कार्यों के नियोजन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी प्रकार स्वच्छ परिवेश, सुरक्षित कचरा निस्तारण, नियमित सफाई, ग्रे-वाटर प्रबंधन विषयों के साथ साथ सभी सरपंचों, सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को पंचायतराज के विभिन्न प्रावधानों, अधिनियमों, आय के श्रोतों, विकास कार्यों नियमों तथा अभिलेख संधारण व पारदर्शिता के विषय में व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सत्र के दौरान सरपंचगण के साथ संवाद कर मैदानी चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधानों पर भी चर्चा की गई तथा ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक और तकनीकी अमले के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
Panna, Panna | Nov 28, 2026
*सुरक्षित बचपन अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत विद्यार्थियों को किया गया विधिक रूप से जागरूक* *बाल अधिकारों, पॉक्सो अधिनियम, गुड टच-बैड टच एवं स्वच्छता के प्रति विद्यार्थियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी* ________ मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पन्ना शरत चन्द्र सक्सेना के निर्देशानुसार व जिला न्यायाधीश तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अवधेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संचालित सुरक्षित बचपन अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत शनिवार को विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों का भ्रमण कर विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता प्रदान की गई। अभियान के तहत जिला विधिक सहायता अधिकारी अतुल सेन द्वारा डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल पवन पाण्डेय के साथ जिले के चार शासकीय विद्यालयों क्रमशः शासकीय प्राथमिक शाला नयापुरवा, शासकीय माध्यमिक शाला मनौर, शासकीय माध्यमिक शाला जरुआपुर और शासकीय प्राथमिक शाला गुड़याना का भ्रमण किया गया। इस दौरान विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित विभिन्न विधिक प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई। विद्यालय भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, बाल अधिकार, भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्त्तव्य, गुड टच एवं बैड टच, व्यक्तिगत सुरक्षा तथा किसी भी प्रकार के शोषण एवं उत्पीड़न की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी असहज अथवा अनुचित व्यवहार की स्थिति में बिना किसी भय या संकोच के अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित प्राधिकरण को इसकी जानकारी देना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मध्यान्ह भोजन व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, स्वच्छता, विद्यालय परिसर की स्थिति एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा विद्यार्थियों से उनकी समस्याओं एवं अनुभवों के संबंध में चर्चा की गई। भ्रमण के दौरान मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रेषित निर्धारित विजिट प्रोफार्मा के अनुसार संबंधित विद्यालयों की आवश्यक जानकारी संकलित कर प्रोफार्मा भरा गया, जिससे विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं एवं बच्चों के हितों से संबंधित आवश्यक तथ्यों का अभिलेखीकरण किया जा सके। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वॉलंटियर्स लोकेश रैकवार एवं आसिफ द्वारा भी जिले के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें विधिक रूप से जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण, शिक्षा, सम्मान एवं संरक्षण प्राप्त करने का अधिकार है। बच्चों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों का संरक्षण केवल परिवार एवं विद्यालय की ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की हिंसा, शोषण अथवा उत्पीड़न की जानकारी होने पर उचित माध्यम से इसकी सूचना देना तथा आवश्यकता पड़ने पर विधिक सहायता प्राप्त करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। सुरक्षित बचपन अभियान के द्वितीय चरण का उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा की स्थिति का जायजा लेना, उन्हें विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करना तथा विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं स्वच्छता व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पन्ना द्वारा अभियान के माध्यम से बच्चों तक विधिक जागरूकता पहुंचाने एवं उनके सुरक्षित, संरक्षित तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Panna, Panna | Nov 28, 2026
पन्ना जिले के सलेहा थाना क्षेत्र के ग्राम पल्हरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग सुरेंद्र सिंह की हत्या से सनसनी, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस,निर्माणाधीन मकान में हुई वारदात, घटनास्थल से मिले महत्वपूर्ण साक्ष्य; FSL और डॉग स्क्वॉड ने की जांच
Panna, Panna | Nov 28, 2026