*12 वाहनों पर कार्रवाई कर वसूला 40 हजार रुपए से अधिक का राजस्व*
-------------------
जिला परिवहन अधिकारी सुनील शुक्ला के नेतृत्व में आरटीओ टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर कुल 30 वाहन चेक किए गए। इस दौरान नियम एवं निर्धारित मानकों के उल्लघंन पर 12 यात्री बस, स्कूल वाहन और ऑटो पर चालानी कार्यवाही के माध्यम से कुल 40 हजार 500 रूपए का राजस्व वसूल किया गया। विदित हो कि जिला कलेक्टर के निर्देशन में जिले में नियमित रूप से वाहनों का सघन चेकिंग अभियान संचालित है।
Panna, Panna | Nov 28, 2026