ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मंगलवाड़ और निकुम्भ थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों पर अलग-अलग कार्रवाई की। मंगलवाड़ पुलिस ने नाकाबंदी में बेलेनो कार से 2.5 ग्राम एमडीएमए पाउडर बरामद कर आरोपी पवन अहीर को गिरफ्तार किया और फर्जी नंबर प्लेट वाली कार जब्त की है।