नवागत आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने शहर के जलभराव संभावित क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण किया। बरदाडीह, पन्ना नाका एवं जिगनहट क्षेत्र पहुंचकर अतिवृष्टि की स्थिति में संभावित जलभराव वाले स्थलों एवं जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।