चित्रकूट में तबाही के वो मंजर जिसे सोचकर रुह कांप जाती है..।
चित्रकूट में भारी बाढ़ के बाद अब लोगों के बीच सिर्फ और सिर्फ तबाही नज़र आ रही है लोगों के घरों में मिट्टी भर गई है घर में रखीं सामग्री सब मिट्टी में मिलने के साथ पानी से फ़ूल गई है लोगों के पास शरीर में पहनने के लिए कपड़े तक नहीं बचे हैं खाने के लिए कोई सामग्री नहीं बची है.. रोड़ कीचड़ से लबालब भारी है आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है आज बाढ़ के बाद तीसरा दिन है जहां अभी तक बिजली बहाल नहीं हो सकीं लोग अभी भी आश्रय स्थल पर रात गुजारने को मजबूर हैं.. चित्रकूट में अब बारिश के बाद हुई तबाही ही तबाही चारों तरफ़ नज़र आ रही है।