विजयनगर: बिजयनगर में चोरों के हौसले बुलंद, दो दुकानों के ताले तोड़े, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध की तस्वीरें, थाना पुलिस कर रही जांच
बिजयनगर शहर में गुरुवार-शुक्रवार रात करीब 3 बजे चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए दो अलग-अलग व्यापारिक प्रतिष्ठानों को अपना निशाना बनाया।चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया।वारदात की यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।दो संदिग्ध व्यक्ति बापू बाजार इलाके में घूमते हुए दिखाई दिए,पुलिस आरोपियों को जल्द पकड लेगी।