गड़हनी: दो माह बाद सामाजिक सुरक्षा कार्यालय गड़हनी में काम शुरू हुआ, लाभुकों को मिली राहत
गड़हनी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यालय में दो माह बाद कम्प्यूटर सिस्टम मिलने से लाभुकों का कार्य अब होने लगा है। बता दे कि दो माह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यालय में कंप्यूटर सिस्टम खराब था अब नया सिस्टम मिल गया। अब सभी लंबित लाभुकों के पेंशन संबंधित कार्य अब जल्द निपटारा हो जाएगा और गुरुवार को कई कार्य निपटारा भी किया गया।