उनियारा उपखंड क्षेत्र के पलाई में ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें देवली -उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर भी मौजूद रहे। रविवार को शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर में विधायक राजेंद्र गुर्जर ने लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समस्या निराकरण के निर्देश दिए। वहीं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लोगों लाभ प्रदान किया।