अनूपपुर: तिरंगा रैली के बाद नेताओं की गाड़ियां ट्रैफिक जाम का कारण बनीं
अनूपपुर जिला मुख्यालय में तुलसी कॉलेज से स्मार्ट सिटी तक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली के स्मार्ट सिटी पहुंचने के बाद कुछ नेताओं की गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी रह गईं, जिससे मार्ग पर यातायात बाधित होने और जाम की स्थिति बन गई,मौके पर मौजूद यातायात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहनों को व्यवस्थित कर किसी तरह रास्ता खुलवाया और यातायात को सुचारु कराया।