नारदीगंज: हरिया सूर्य मंदिर में छठ पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
नारदीगंज प्रखंड स्थित हरिया सूर्य मंदिर में छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इसको देखते हुए अग्निशमन विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की गई है। विभागीय कर्मियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लेते हुए चारों तरफ की व्यवस्था का निरीक्षण किया।