पहाड़ी: कामां जुरहरा मार्ग पर सड़क पर मिट्टी डालने से बाइक अनियंत्रित, परेही गांव के तीन युवक गंभीर रूप से घायल
कामां-जुरहरा मार्ग पर गुरीरा और बड़कली गांव के बीच सड़क पर मिट्टी डालने के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर सवार परेही गांव के तीन युवक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक कामां में दुकानों पर काम करते हैं और काम खत्म कर गांव लौट रहे थे। सोमवार रात्रि 8 बजे हादसे के बाद घायलों को कामां उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।