चंडी: चंडी में एनएच-431 पर नीले ड्रम से मांस के टुकड़े बिखरे मिलने से हड़कंप
चंडी थाना क्षेत्र के रामघाट के समीप एनएच-431 पर मंगलवार की रात ठेले से मांस के टुकड़े सड़क पर बिखरने से हड़कंप मच गया। ठेले से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस घायल को उठाने लगी तो उसका साथी पुलिसकर्मियों से उलझ गया और मारपीट करने लगा। उसने पुलिस वाहन का शीशा भी तोड़ दिया। सूचना पर चंडी के अलावा थरथरी, नगरनौसा और बेना थ