रुन्नी सैदपुर: स्कूल में पहले पहुंचने की होड़, बच्चों के लिए सेल्फी बनी इनाम
रून्नीसैदपुर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय कोआही में शिक्षिका वीणा कुमारी का अनोखा प्रयोग बच्चों को समय का पाबंद बना रहा है। स्कूल में सबसे पहले पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को शिक्षकों के साथ सेल्फी लेने का मौका दिया जाता है। छोटी-सी पहल अब बच्चों के लिए बड़े उत्साह का कारण बन गई है। पहले स्कूल पहुंचने की होड़ में विद्यार्थी समय से पहले विद्यालय पहुंचने लगे हैं