बगोदर: बगोदर से 75 कांवरियों का जत्था बाबाधाम के लिए हुए रवाना
बगोदर के गैंडा,सोनतुरूपी व डुंगो के 75 कांवरियो का जत्था सावन के पवित्र महीना में रविवार की शाम छह बजे बाबा बैजनाथधाम के लिए रवाना हुए ।इसके पूर्व गांव के मंदिर में पूजा अर्चना किये।मौके पर शिव भक्तो ने बताया कि हमलोग 10 वर्षो से लगातार बाबा नगरी देवघर जल चढाने जाते है और पंचायत के सुख समृद्धि ,उतम स्वास्थ्य व खुशहाली की कामना करते है।