राजगढ़: सादुलपुर में युवक साइबर ठगी का शिकार, संयुक्त बैंक खाते से ₹2.46 लाख पार, अज्ञात ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर लगाई सेंध
Rajgarh, Churu | Nov 11, 2026 सादुलपुर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। वार्ड 26 निवासी 29 वर्षीय युवक ने अपने पिता के संयुक्त बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए ₹2 लाख 46 हजार 856 निकाल लिए जाने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सादुलपुर के वार्ड 26 निवासी बंटी पुत्र डालूराम माली ने मामला दर्ज करवाया है।