बरेली: रातापानी अभ्यारण: विस्थापन में बड़ा खेल, पात्र महिला बाहर, अपात्रों को मिला लाभ
Baraily, Raisen | Apr 12, 2026 रायसेन जिले के स्थित रातापानी अभ्यारण के अंतर्गत वन ग्राम नीलगढ़ और धुनवानी में चल रही विस्थापन प्रक्रिया अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। यहां एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है।