खगड़िया: सदर अस्पताल में लिफ्ट सेवा का सीएस ने किया शुरूआत, फीता काटकर किया उद्घाटन
सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को अब उपरी तल्ले तक जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। सदर अस्पताल में अब लिफ्ट की सेवा की शुरूआत कर दी गई है। सीएस डॉ अमिताभ सिन्हा ने इस सेवा की शुरूआत की। बताया जा रहा है कि खासकर वृद्ध मरीजों को सीढ़ी के माध्यम से आवाजाही करने की समस्या से अब मुक्ति मिल जाएगी।