खगड़िया: उदनघरारी से सड़क दुर्घटना मामले में एक वारंटी गिरफ्तार
मोरकाही थाना क्षेत्र के उदनघरारी गांव से सड़क दुर्घटना मामले के एक पुराने मामले में एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान उदनघरारी गांव के रहने वाले सागर चौधरी के रूप में की गई है। उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार सहनी ने इसकी जानकारी दी है।