खगड़िया: अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ ने किया अधिकारियों के साथ बैठक
आगामी लोकसभा चुनाव केा लेकर अपने अपने क्षेत्र के बूथों का शत प्रतिशत सत्यापन करें। बूथों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधा समेत अन्य जांच रिपोर्ट तैयार कर प्रतिवेदन दें। यह बातें सदर एसडीओ अमित अनुराग ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान अपने संबोधन में कही। थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्र में चुनाव को प्रभावित करने वालों को चिन्हित करें।