खगड़िया: आवास बोर्ड स्थित स्कूल में बच्ची खेलने के दौरान जख्मी, भर्ती
जिले के आवास बोर्ड स्थित स्कूल में खेलने की दौरान एक बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने अन्य सहयोगियों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह गिर गई। जिसके कारण उसके हाथ में गंभीर चोटे आई है। उसे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।