खगड़िया: बलुआही स्थित राजद कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की हुई बैठक
आगामी 27 फरवरी को राजद नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा के दौरान काफी संख्या में कार्यकत्र्ता बलुआही में जुटेंगे। इसके लिए हर स्तर से तैयारी करें। यह बातें बलुआही स्थित राजद कार्यालय में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सह अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी ने कही।