खगड़िया: सदर अस्पताल में लगा शिविर, दी गई लोगों को जानकारी
सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सदर अस्पताल के प्रबंधक प्रणव कुमार भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।