अशोकनगर शहर के तुलसी सरोवर तालाब किनारे स्थित गोरा घाट बस्ती के निवासियों को घर खाली करने के नोटिस दिए गए हैं। लगभग 58 घरों को यह नोटिस जारी किए गए हैं। सूचना मिलते ही कांग्रेस विधायक हरीबाबू राय, जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाह और नपा नेता प्रतिपक्ष रीतेश जैन आजाद मौके पर पहुंचे। बस्ती में मुख्य रूप से आदिवासी वर्ग के लोग रहते हैं।