हमीरगढ़: मंगरोप में बजरी से भरे ट्रैक्टर ने छात्र को कुचला, गंभीर घायल, थाने के हाकम बदले, मगर हालात नहीं बदले
हमीरगढ़। मंगरोप थाना प्रभारी और पुलिस बल बदलने के बाद भी मंगरोप थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा है। सोमवार दोपहर ब्रह्मपुरी गांव के पास बजरी से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार 11वीं कक्षा के छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।