भभुआ: भभुआ कैमूर स्तंभ के पास दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक को मारी गोली, रेफर
Bhabua, Kaimur | Jun 24, 2025 आज मंगलवार को भभुआ कैमूर स्तंभ के पास 8 बजे दिनदहाड़े दो बाइक सवार अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मार दी। जहां गंभीर रूप से घायल हो गया।युवक की पहचान भभुआ वार्ड 11 जयका गली निवासी वीरेंद्र कुमार गोंड के 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। जहां परिजनों द्वारा बताया गया कि अपनी बाइक से बस स्टैंड एक व्यक्ति को छोड़कर वापस घर लौट रहा था।