खड्डा: खडडा रेता क्षेत्र में नारायणी नदी पर बनेगा पक्का पुल, 50 हजार से अधिक रेतावासियों की दशकों पुरानी पीड़ा होगी खत्म
कुशीनगर के खड्डा तहसील अंतर्गत रेताक्षेत्र के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक और राहत भरी खबर सामने आई है। नारायणी नदी के उस पार बसे 50 हजार से अधिक लोगों की वर्षों पुरानी समस्या अब खत्म होने जा रही है। बरसात के दिनों में नाव ही एकमात्र सहारा थी, जिससे मरीजों, गर्भवती महिलाओं और छात्रों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सीएम योगी आदित्यनाथ की घोषणा की हैं।