खड्डा: कुशीनगर सांसद खेल महोत्सव–2025 का जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य समापन, 593 खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
कुशीनगर में सांसद खेल महोत्सव–2025 का भव्य समापन सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। अंतिम दिन वॉलीबॉल बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला पड़रौना और खड्डा के बीच खेला गया,जिसमें पड़रौना ने 2 अंक हासिल कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि खड्डा उपविजेता रही।इस अवसर पर 400 मीटर दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया