खड्डा: खड्डा के सिरसिया गांव में गन्ने के खेत में आग, एक बीघा गन्ने की फसल जलकर हुई नष्ट, मौके पर मची अफरातफरी
कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में गुरुवार दोपहर गन्ने के खेत में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर मिश्रौली निवासी किसान मोतीचन्द्र और गोपीनाथ कुशवाहा की करीब एक बीघा गन्ने की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। तेज धूप और सूखी फसल के कारण आग तेजी से फैली, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी।