खड्डा: नववर्ष पर पनियहवा में उमड़ेगा सैलानियों का सैलाब, नाव और मोटरबोट की सैर बनेगी आकर्षण का केंद्र
नववर्ष के अवसर पर कुशीनगर जनपद का प्रसिद्ध स्थल पनियहवा सैलानियों से गुलजार होगा।कुशीनगर सहित आसपास के जनपदों और बिहार से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे। छितौनी-बगहा रेलवे पुल के नीचे नारायणी नदी के किनारे विकसित पिकनिक स्थल पर लोगों ने नाव और मोटरबोट की सैर कर नए साल का स्वागत किया। सैलानियों ने धूप सेंकते हुए सेल्फी ली और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाएंगे