खड्डा: कुशीनगर के खडडा रेता क्षेत्र में रहस्यमय हिंसक जानवर का आतंक, महिला गंभीर रूप से घायल, गांव में दहशत
कुशीनगर खड्डा क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया बुजुर्ग और आसपास के गांवों में पिछले पांच दिनों से एक संदिग्ध हिंसक जानवर का आतंक बना हुआ है। गुरुवार देर रात हुए हमले में 65 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जारी है।मंगलवार शाम प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिरसिया बुजुर्ग गांव निवासी लीलावती देवी पर उस समय हमला हुआ जब सो रहीं थीं।