खड्डा: पडरौना नगर के नोनिया पट्टी में युवक का संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नोनिया पट्टी मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मकान के कमरे में युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के धनहा थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय नंदू चौहान के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच जारी।