जगाधरी: लघु सचिवालय पर मिड डे मील वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाज़ी
मिड डे मील वर्कर का कहना है कि सरकार उनसे बात तो करती है उसका हल भी निकलता है मगर उन्हें पूरा नहीं करती। जिसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब चुनाव का समय है इसको लेकर उन्होंने लघु सच वाले पर एकत्रित होते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।