जगाधरी: कृष्णा कॉलोनी स्थित परशुराम मंदिर से परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई विशाल शोभा यात्रा
परशुराम जयंती के उपलक्ष में आज यमुनानगर की कृष्णा कॉलोनी स्थित परशुराम मंदिर से एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई । इसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाएं ,बच्चों ,बूढ़ों सब ने नाच गाकर प्रभु के चरणों में अपनी हाजिरी लगवाई । जहां-जहां से भी यह शोभा यात्रा निकली वहां पर फूलों की वर्षा से यात्रा का स्वागत किया गया।