जगाधरी: मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर यमुनानगर के ग्रीन पार्क में वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली।
यमुनानगर के ग्रीन पार्क में वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा आज एक जागरूकता रैली निकाली गई ।देश भर में चुनाव है, लेकिन कुछ राज्यों में मतदान प्रतिशत कम हुआ है। इसीलिए हरियाणा में मतदान प्रतिशत बड़े,इसके लिए आज यह जागरूकता रैली निकाली गई है। समिति के प्रधान दविंदर मेहता का कहना है कि देश के सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व में सबको अपनी भागीदारी अवश्य निभानी चाहिए।