जगाधरी: यमुनानगर की सीआईए 1 की टीम ने 142 ग्राम् स्मैक के साथ जगाधरी की बुढ़िया रोड से एक आरोपी किया गिरफ्तार।
यमुनानगर की सीआईए 1 की टीम ने 142 ग्राम स्मैक के साथ आज जगाधरी बुढ़िया रोड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत लगभग 6 लाख रुपए है। आरोपी भारत सेवक नगर जगाधरी का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन की डिमांड पर लिया है और इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।