जीतावास स्कूल में छात्रा से बैड टच के मामले में यू टर्न, घटना को बताया षड़यंत्र
.
रेलमगरा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जीतावास में 20 अगस्त को छात्राओं के साथ कथित अनैतिक घटना के आरोप को लेकर सोमवार को प्रशासक पूरण चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीण पहले स्कूल पहुंचे, जहां इस घटना को लेकर निंदा व्यक्त की। साथ ही इस घटना को सरासर गलत बताते हुए इस तरह का षड़यंत्र रचने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई। बाद में ग्रामीण रेलमगरा उपखंड अधिकारी आकांक्षा दुबे के पास पहुंचे और 20 अगस्त की घटना को एक साजिश करार दे दिया। साथ ही हटाए गए शिक्षकों को बहाल करने की मांग उठाई है।
.
#Rajsamandnews #Relmagranews #Jaivardhannews