बड़ौत: DM ने खट्टा प्रहलादपुर गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया, 620 गौवंश संरक्षित मिले, अधिकारियों को दिए निर्देश
Baraut, Bagpat | May 1, 2025 खट्टा प्रहलादपुर बृहद गौ संरक्षण केंद्र में DM अस्मिता लाल ने निरीक्षण किया। केंद्र में 620 गोवंश के लिए 7 शेड बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने केंद्र के विशाल क्षेत्रफल को देखते हुए और अधिक शेड बनाने के निर्देश दिए। गौशाला में 1100 कुंतल भूसा उपलब्ध मिला। हरा चारा और अन्य व्यवस्थाएं भी मौजूद थीं। जिलाधिकारी ने कमजोर गोवंश को बेहतर खान-पान देने का निर्देश दिया।