बखरी: बखरी में रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी से उपभोक्ताओं में नाराज़गी
बखरी प्रखंड में गैस सिलेंडर के कालाबाजारी को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भारत गैस एजेंसी पर समय से नंबर लगाने के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं दिया जाता है। जबकि खुलेआम अधिक कीमत लेकर बिना नंबर लगाए उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर आपूर्ति कराई जा रही है। प्रशासन से इसकी जांच की मांग की गई है।