छिबरामऊ: लश्करी तालाब का अधिशासी अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, कब्जा करने वालों को मिलेगा नोटिस
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के लश्करी तालाब का अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार एवं नगर पालिका अध्यक्ष मनोज दुबे ने निरीक्षण किया इस दौरान तालाब की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर उसे पर निर्माण कर लिया गया। वहीं मंगलवार की दोपहर 3:20 पर अधिशासी अधिकारी ने कहा तालाब की जमीन पर कब्जा करने वालों को नोटिस भेजा जाएगा और खाली न करने पर की जाएगी कानूनी कार्रवाई।