पूरनपुर: शिवपुरिया वख्तापुर गांव में घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में पुलिस से की गई शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुरिया वख्तापुर के रहने वाले जयन्ती देवी पत्नी हुकुम सिंह ने बताया। कि वह अपनी पुत्रवधू व पोते के साथ घर पर थी। आरोप है कि सुदेश उर्फ मिन्टू व बलराम उसके घर में घुस आए और गालीगलौज करने लगे जव पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने मारपीट कर सामान की तोड़फोड़ की। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।