पूरनपुर: गांधी पार्क से शिक्षकों ने कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पूरनपुर अटेवा संगठन ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध जताया। कैंडल मार्च निकालकर शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई। गुरुवार रात्रि लगभग 9 बजे आल इंडिया टीचर एंड एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने पहलगाम हमले की निंदा की। इस दौरान शिक्षकों ने गांधी पार्क से कैंडल मार्च निकाला।