पूरनपुर: चार्ट गांव पेट्रोल पंप के पास डीसीएम ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चार्ट के रहने वाले ओमप्रकाश पुत्र गोकिल प्रसाद उम्र 72 बर्ष बताया जा रहा है। कि वुधवार मध्यरात्रि लगभग दो बजे के समय हाइवे के पास में टहल रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम ने गांव नजदीक पेट्रोल पंप के पास में बुर्जुग को रौद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।